सेना की ओर से तीन दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। सेना की ओर से इंडोर स्टेडियम रामनगर में आयोजित तीन दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में रामनगर वॉलीबाल क्लब ने गंध टॉप वॉलीबाल क्लब को हरा कर प्रतिगिता सहित ट्राफी को अपने नाम किया। समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया गया।
12 फरवरी को शुरू हुई प्रतियागिता में आठ टीमों ने हिस्सा लिया। पहले दिन पांच मुकाबले हुए थे। इसमें बसंतगढ़ बॉलीबाल क्लब, माड़ता वॉलीबाल क्लब, गंद टॉप वॉलीबाल क्लब, रामनगर वाॅलीबाल क्लब, दिहाड़ी वॉलीबाल क्लब और बाड़ी वॉलीबाल क्लब के बीच मुकाबले हुए। इनमें से चार टीमों माड़ता वाॅलीबाल क्लब, गंधटॉप वॉलीबाल क्लब, बाड़ी वॉलीबाल क्लब और रामनगर वॉलीबाल क्लब ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके बाद रामनगर वॉलीबाल क्लब और गंध टॉप वॉलीबाल क्लब ने सेमीफाइनल मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। मुख्य अतिथि विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर ठाकुर दास शिव राम शर्मा, कीरत सिंह, चंचल सिंह आदि मौजूद रहे।