फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला महिला का शव

Wed, 26 Jun 2024 04:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। घोरड़ी के बरमीन इलाके में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लगाए फंदे से लटकता मिला है। मृतक महिला की पहचान लक्ष्मी देवी (25) पत्नी पूर्ण चंद निवासी तार गद्दियां के रूप में हुई है। महिला शुक्रवार मायके सत्यालता आई थी। सोमवार शाम करीब छह बजे सत्यालता पैदल मार्ग पर टक्की के पास राहगीरों ने महिला के शव को पेड़ से लगाए फंदे से लटकता देखा। मामले की जानकारी पुलिस की दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमसी उधमपुर में रखवा दिया। वहीं, मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें