फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामनगर में नृसिंह जन्मोत्सव पर 21 को निकलेगी शोभायात्रा

Fri, 17 May 2024 03:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। भगवान नृसिंह जन्मोत्सव पर 21 मई को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी नृसिंह मंदिर विकास कमेटी के अध्यक्ष विनोद खजूरिया ने प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया इस बार भी भगवान नृसिंह मंदिर में भगवान नृसिंह का जन्मोत्सव 21 मई को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस संबंध में धार्मिक कार्यक्रम 18 मई को शाम भजन संध्या से शुरू होंगे। इसमें स्थानीय कलाकार भाग लेंगे और तीन दिन 19 मई से लेकर 21 मई तक मथुरा वृंदावन की टोली मंदिर परिसर में रासलीलाएं करेंगी। यह कार्यक्रम शाम 8 बजे से रात 10 बजे तक होगा। 21 मई को भगवान नृसिंह मंदिर से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। सुबह ठीक 8 बजे हवन होगा और पूर्णाहुति के बाद दोपहर दो बजे भगवान नृसिंह की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने लोगों से धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने की अपील की है। इस मौके पर पुजारी मदन शर्मा, गोपाल शर्मा और नृसिंह मंदिर इंस्टिट्यूट के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें