फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सिद्ध देवस्थान नोजी में लगा भक्तों का मेला, पूजा कर लिया आशीर्वाद

Tue, 23 Apr 2024 03:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धूमधाम से मनाई गई महोत्रा बिरादरी की वार्षिक मेल
विज्ञापन

खिचड़ी का भोग लगा कर सुख-समृद्धि की कामना की
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। कस्बे के वार्ड 12 के नोजी स्थित सिद्ध देवस्थान में सोमवार को महोत्रा बिरादरी की वार्षिक मेल धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान काफी संख्या में बिरादरी के लोगों ने हिस्सा लेकर पूजा-अर्चना की और खिचड़ी का भोग लगा कर प्रदेश सहित परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की। देवस्थान में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। पूरा क्षेत्र भजनों से गूंजता रहा।
रविवार को तरमियान गांव स्थित बाबा वासुकी नाग में मेल का आयोजन किया गया था। वहीं, सोमवार को नोजी सिद्ध देवस्थान में महोत्रा बिरादरी की वार्षिक मेल मनाई गई। इसमें जम्मू, उधमपुर और रामनगर सहित कई क्षेत्रों से पहुंचे बिरादरी के लोगों ने हिस्सा लेकर मंदिर में आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं, खिचड़ी बनाकर प्रसाद ग्रहण किया। सोमवार सुबह सात बजे से ही बिरादरी के सदस्यों का पहुंचना शुरू हो गया था। 11 बजे विधिविधान से पूजन करने के बाद दोपहर 12 बजे खिचड़ी का भोग लगाया गया। इसके बाद बिरादरी के सदस्यों में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्रा बिरादरी के सदस्य डीके महोत्रा, जुगल महोत्रा, सोमराज महोत्रा, रमन महोत्रा, नंद महोत्रा, संजय महोत्रा, रवि कुमार महोत्रा, राजेंद्र महोत्रा और रमेश महोत्रा आदि ने बताया हर वर्ष की तरह इस बार भी तरमियान स्थित बाबा वासुकी नाग मंदिर में मेल के दूसरे दिन सोमवार को नोजी सिद्ध देवस्थान पर मेल का आयोजन किया गया। इस दौरान महोत्रा बिरादरी के सदस्यों ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें