रामनगर। पुलिस ने मवेशी तस्कारी के प्रयास को विफल बनाते हुए आठ मवेशियों को मुक्त करवाया है। सूचना के बाद थाना प्रभारी सर्वेश्वर सिंह ने कोग पिंगला माता आधार शिविर मार्ग पर नाका टीम को सूचित किया। शनिवार सुबह पांच बजे के करीब वाहन को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख कर तस्कर वाहन छोड़ कर फरार हो गए। जांच के दौरान वाहन में आठ मवेशी मिले। पुलिस ने मवेशियों को मुक्त करवाते हुए वाहन को सीज कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद