फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शराब की 13 बोतलों के साथ एक गिरफ्तार

Wed, 18 Sep 2024 04:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। रामनगर पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को शराब की अवैध 13 बोतलों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सतपाल सिंह निवासी केआ (रामनगर) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान रामनगर कस्बे से केया की ओर जा रहा व्यक्ति ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। पुलिस कर्मियों ने उसे तुरंत पकड़ लिया। इस दौरान उसके पास से जेके स्पेशल व्हिस्की (750 मिली) की 13 बोतलें बरामद हुईं। उसके खिलाफ रामनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें