रामबन। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुलबीर सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी है। वीरवार को एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध शराब की 12 बोतलें बरामद की हैं। आरोपी की पहचान जतिन सिंह निवासी बाली करोल (रामबन) के रूप में हुई है। पुलिस स्टेशन रामबन के एसएचओ के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने गश्त के दौरान तस्कर को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद