रामबन। जिले के गूल के बोलनीटॉप इलाके में शनिवार दोपहर को एक संपर्क मार्ग पर एक टिप्पर (जेके19ए0153) के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद इकबाल वानी निवासी गूल के रूप में हुई है। इस संबंध में गूल पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी गूल पहुंचाया। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद