फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बिजली व पानी की आपूर्ति नहीं होने पर फूटा गुस्सा

Thu, 20 Jun 2024 05:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डबरेह के लोगों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर जताया रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के साथ लगते क्रिमची, मानसर व डबरेह में बिजली और पानी की समस्या व्याप्त है। इसके चलते बुधवार को परेशान लोगों ने पैंथर्स नेता तिरंतर सिंह के नेतृत्व में पीडीडी व जलशक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि क्षेत्रों में चार-पांच दिन बाद पानी की आपूर्ति हो रही है। साथ ही बिजली की अघोषित कटौती के चलते जीना मुहाल हो गया है। लोग कई किमी पैदल सफर कर पानी ढोने के लिए मजबूर हैं। इस संबंध में कई बार अधिकारियों को अवगत करवाया गया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। पैंथर्स पार्टी के नेता ने प्रशासन और विभाग से जल्द समस्या के समाधान की मांग उठाई है। वहीं, कोई सुध नहीं लेने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें