फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पूर्व बीडीसी चेयरमैन ने भाजपा छोड़ थामा पैंथर्स पार्टी इंडिया का दामन

Wed, 21 Aug 2024 04:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले ब्लाॅक उधमपुर के पूर्व बीडीसी चेयरमैन बलवान सिंह ने भाजपा को छोड़ कर कई समर्थकों के साथ जम्मू-कश्मीर पैंथर्स पार्टी इंडिया का दामन थाम लिया है। इस संबंध में पैंथर्स पार्टी के वरिष्ठ नेता सुखदेव सिंह की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें पैंथर्स पार्टी इंडिया के अध्यक्ष हर्ष देव सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
उन्होंने पूर्व बीडीसी चेयरमैन और उनके सभी समर्थकों का पार्टी में फुल मालाएं पहनाकर स्वागत किया और विश्वास दिलाया कि उनके आने से पार्टी और भी ज्यादा मजबूत होकर आगामी विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्ष देव सिंह ने कहा कि पूर्व बीडीसी चेयरमैन बलवान सिंह ने स्वेच्छा से भाजपा को छोड़कर पैंथर्स पार्टी का दामन थामा है। इसमें उनके कई पूर्व सरपंच, पंच और क्षेत्र के गणमान्य लोग भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि आज लोगों का भरोसा पैंथर्स पार्टी में लगातार बढ़ता जा रहा है। लोग यह मानते हैं पैंथर्स पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो लोगों के हक और इंसाफ के लिए आवाज उठा रही है। उन्होंने कहा कि पैंथर्स पार्टी ने राजनीति के हर मोर्चे पर अपने आपको साबित करके दिखाया है फिर चाहे व सत्ता पक्ष हो अथवा विपक्ष की भूमिका। उन्होंने कहा कि आज पैंथर्स पार्टी में लोगों को उम्मीद की एक किरण नजर आ रही है और इसी उम्मीद में अधिक से अधिक संख्या में लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें