फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पुलिस अधिकारियों ने जाने मानव तस्करी रोकने के तरीके

Thu, 13 Jun 2024 05:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में आयोजित तीन दिवसीय पाठ्यक्रम का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शेर-ए कश्मीर पुलिस अकादमी में 10 जून से शुरू तीन दिवसीय पाठ्यक्रम बुधवार को समापन हो गया। इसमें पुलिस के 17 अधिकारियों को मानव तस्करी रोकने और बेहतर जांच प्रक्रिया के बारे में बताया गया। कोर्स में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के वक्ताओं ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों को मानव व बाल तस्करी, अंतर्निहित कारण और समाधान, जांच प्रक्रिया, एफआईआर लिखना, मानव तस्करी के मामलों में तलाशी, जब्ती और गिरफ्तारी प्रक्रिया, चार्जशीट प्रस्तुत करना, प्रासंगिक कानून, केस स्टडी व रोकथाम में एनजीओ एवं पुलिस की भूमिका के बारे में बताया गया। इसके अलावा गुमशुदा बच्चों से संबंधित एसओपी पर केंद्रित एक समूह अभ्यास भी आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह में अकादमी के एसएसपी और उप निदेशक (इंडोर) राजेंद्र कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि थे। उन्होंने मानव तस्करी, बाल तस्करी, जबरन मजदूरी और देह व्यापार से सबंधित कानूनों को समझने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने मानव तस्करी अपराधों की बढ़ती आवृत्ति से निपटने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों को अच्छी तरह से सुसज्जित होने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। पाठ्यक्रम का समन्वयन इंस्पेक्टर संदीप महाजन ने किया और संकाय सदस्य एसआई ध्यान सिंह ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें