उधमपुर। पेट्रोल टैंकर पर पानी डालकर तापमान कम करते फायर ब्रिगेड के जवान। संवाद
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर राष्ट्र राजमार्ग पर जखैनी क्षेत्र एक बड़ा हादसा होने से टला गया। जम्मू से घाटी पेट्रोल ले कर जा रहे टैंकर का तापमान बढ़ने से पेट्रोल टैंकर गर्म हो गया। समय रहते पुलिस प्रशासन व दमकल विभाग ने तेल टैंकर को बाकी वाहनों से अलग कर हादसे को रोका। जिस समय यह घटना घटी उसे समय जखैनी चौक पर ट्रैकों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई थी। टैंकर चालक की मानें तो पिछले तीप दिन से उधमपुर में जम्मू-कश्मीर राष्ट्र राजमार्ग पर पेट्रोल टैंकर लेकर खड़ा है। दिन में धूप तेज होने की वजह से लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है। जिस वजह से पेट्रोल टैंकर में उबाल आया। फिलहाल स्थिति काबू में है और जम्मू कश्मीर राष्ट्र राजमार्ग पर ट्रैफिक सुचारू रूप से चल रहा है।फोटो सहित