पंचैरी सहित मोंगरी के इलाकों से पहुंचे लोगों ने देवस्थान में हाजिरी लगा कर प्राप्त किया आशीर्वाद
स्कूली बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर मोहा मन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। पंचैरी में शुक्रवार को तीन दिवसीय ऐतिहासिक सांकरी मेले का आगाज किया गया। इस मौके पर सांकरी डेवलपमेंट कमेटी के सदस्य व तहसीलदार उपस्थित रहे। वहीं, पहले दिन काफी संख्या में तहसील पंचैरी व मोंगरी सहित अन्य इलाकों से पहुंच कर लोगों ने देवस्थान में हाजिरी लगाई।
मेले में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया। कमेटी के सदस्य गुरदीप सिंह कटोच ने बताया कि यह मेला पिछले कई सालों से हो रहा है। पहले दिन स्कूली बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों एवं स्कूली बच्चों के कार्यक्रम व प्रतियागिताएं आयोजित की जाएंगी।
साथ ही मेले में दंगल का भी आयोजन होगा। इसमें उधमपुर, जम्मू, मोंगरी सहित अन्य स्थानों के नामी पहलवान हिस्सा लेंगे। अंतिम दिन एक सितंबर को मीर से छड़ी यात्रा सुबह नौ बजे निकाली जाएगी, जो सांकरी बाबा देव स्थान पर माथा टेकने के बाद शाम छह बजे मीर में पहुंच कर संपन्न होगी। उन्होंने जिलेवासियों से परिवार सहित मेले में हिस्सा लेने की अपील की है।