फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: लोक गायकों ने अंतिम दिन मेले में मचाई धूम, दिनभर डोगरी गीतों झूमते दिखे श्रद्धालु

Mon, 02 Sep 2024 02:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचैरी के तीन दिवसीय सांकरी मेले का समापन, करीब 80 हजार लोगों ने देवस्थान में लगाई हाजिरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। पंचैरी में आयोजित तीन दिवसीय सांकरी मेले का वीरवार को समापन हो गया। मेले के अंतिम दिन सांकरी देवस्थान पर सैलाब आस्था का सैलाब उमड़ा रहा। कमेटी के अनुसार अंतिम दिन करीब 60 हजार श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
वहीं, लोक गायकों ने प्रस्तुतियां देकर मन मोह लिया। लोग डोगरी गीतों पर दिनभर झूमते दिखाई दिए। इसके साथ ही लोगों सहित महिलाओं और बच्चों ने मेले का खूब लुत्फ उठाया है। बच्चों ने झूलों और महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। इसके अलावा लोगों ने स्टालों पर डोगरी पकवानों का भी आनंद लिया।
विज्ञापन

तीन दिवसीय मेले में जम्मू सहित उधमपुर, रियासी सहित अन्य क्षेत्रों के 80 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। मेला कमेटी की ओर पुख्ता प्रबंध किए गए थे। पुलिस की ओर से कर्मियों की तैनाती की गई थी।
अंतिम दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं का मेला स्थल पर पहुंचना शुरू हो गया था। सबसे पहले श्रद्धालुओं ने सांकरी देवता मंदिर में लंबी कतार में लगकर माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। फिर लोगों ने परिवार के साथ मेले का आनंद लिया।
विज्ञापन

अंतिम दिन विभिन्न खेल गतिविधियों के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इसमें लोग गायक वर्षा जम्वाल, मोहन ठाकुर, जीवन पहाड़ी, देविंद्र और विशन दास आदि गायकों ने मधुर गीतों से लोगों को खूब मनोरंजन किया। इसके अलावा पारंपरिक भाख गायकी को भी लोगों की सराहना मिली।
इस अवसर डीडीसी सदस्य जसवीर सिंह, मेला अधिकारी तहसीलदार विपिन कुमार, सांकरी देवता विकास समिति के चेयरमैन प्रभात सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें