संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। खौर गली बस स्टैंड के पास स्थित दयारी जंगल में दो दिवसीय बाबा शंखपाल मेले का शनिवार को आगाज हुआ। इसका उद्घाटन डीडीसी पंचैरी-मोंगरी जसवीर सिंह ने किया। भाजपा नेता व पूर्व मंत्री पवन कुमार गुप्ता भी मुख्य रूप से उपस्थित।
मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा खेलों व गीतड़ू बाख का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। मेले में स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लोगों ने शंखपाल देव स्थान में माथा टेकने के बाद मेले में खरीदारी की। इस मौके पर शंखपाल देवस्थान विकास सीमित के अध्यक्ष सुनील सिंह वारिस, चेयरमैन पूर्ण सिंह, संयुक्त सचिव रणजीत सिंह, दमनोत के पूर्व सरपंच हंस राज ठाकुर आदि मौजूद रहे।