विभिन्न स्कूलों के बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने प्रस्तुत किए कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। तहसील पंचैरी की कुलटयार पंचायत में दो दिवसीय ऐतिहासिक सांकरी मेले का शनिवार को आगाज हुआ। इसमें तहसील सहित मौंगरी व कई दूरदराज क्षेत्रों के लोगों ने हिस्सा लिया है।
मेले में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भी भाग लेकर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया। वार्षिक मेले के पहले दिन करीब पांच हजार लोगों ने हिस्सा लिया और दुकानों जमकर खरीदारी की।
मेले के दौरान स्थानीय कलाकारों ने कई तरह के नृत्य पेश किए। मेला सुबह से लेकर शाम तक चलता रहा। इस दौरान पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए है।
डीडीसी जसवीर सिंह ने बताया कि यह मेला ऐतिहासिक है, जिसमें स्थानीय सहित अन्य क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। मेले में स्थानीय कलाकारों एवं स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर चार चांद लगा दिए।