उधमपुर। पुलिस चौकी टिकरी की टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी के एक आरोपी को 5.17 ग्राम हेरोइन के साथ मंगलवार को गिरफ्तार किया। जानकारी के मुतातिबक नाके पर गश्त के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। वह मंथल की ओर से आ रहा था और पैदल टिकरी की ओर बढ़ रहा था। पुलिस को देखकर वह पीछे मुड़ने लगा लेकिन उसे पकड़ लिया गया। आरोपी अजय कुमार उर्फ अज्जू निवासी मांड, टिकरी उधमपुर की तलाशी लेने पर उससे 5.17 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। थाना रेहंबल में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। संवाद