उधमपुर। नशीली दवाई के साथ गिरफ्तार किया गया आरोपी। पुलिस
उधमपुर। रेहंबल थाना पुलिस की टीम ने शनिवार को यातायात जांच के दौरान जिब से गढ़ी की ओर आ रही एक बाइक को जांच के लिए रोका। पूछताछ करने पर सवार ने अपनी पहचान गणेश दत्त निवासी बरोला, उधमपुर के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसके पास से 770 अल्प्राजोलम गोलियां बरामद हुईं। इस संबंध में रेहंबल थाना में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। संवाद