शिव नगर इलाके में नाले में गिरी मोटरसाइकल।
उधमपुर। पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिव नगर इलाके में एक बाइक सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में बाइक पहले सड़क किनारे खड़ी एक लड़की से टकराई और उसके बाद असंतुलित होकर सड़क से नीचे नाले में गिर गई। बाइक पर तीन लोग सवार थे जो हादसे में घायल हो गए। सड़क किनारे खड़ी लड़की को भी हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के एसोसिएटेड अस्पताल में ले जाया गया। वहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई और दोनों पक्षों में समझौता होने पर किसी तरह का मामला दर्ज नहीं किया गया। संवाद