उधमपुर। जम्मू और कश्मीर में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) परियोजना कार्यान्वयन इकाई-उधमपुर ने एनएच-44 पर भारी बारिश और भूस्खलन से प्रभावित फंसे यात्रियों, ट्रक चालकों और सहायकों के लिए भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। उधमपुर में टिकरी से जखैनी तक के मार्ग पर दिन और रात में 1500 से अधिक लोगों को भोजन और पानी उपलब्ध कराया गया। सतैनी, धार रोड और गुज्जर छात्रावास स्थित आश्रय गृहों में रह रहे विस्थापित प्रवासियों को भी भोजन और पानी उपलब्ध कराया गया। एनपीयू-उधमपुर, एनएचएआई के परियोजना निदेशक अनुज कुमार सिंह ने अपनी एनएचएआई टीम के साथ इस नेक कार्य के लिए दान देने की पहल की ताकि प्राकृतिक आपदा के इस कठिन समय में लोगों को कुछ राहत प्रदान की जा सके। संवाद