फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डोडा के ठाठरी में बादल फटा, कई वाहन चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा/भद्रवाह। डोडा जिले के ठाठरी बाजार इलाके में शुक्रवार तड़के तीन बजे बादल फटने से अचानक आई बाढ़ ने तबाही मचा दी। बटोत-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग से सटा एक बड़ा इलाका जलमग्न हो गया। ऊपर से आया मलबा सड़क पर कई फुट जमा हो गया। वहां खड़े कई वाहन इसकी चपेट में आ गए। हालांकि किसी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। फिलहाल राजमार्ग पर यातायात आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, तड़के तीन बजे हुई बादल फटने की घटना के परिणामस्वरूप इलाके में भारी भूस्खलन हुआ। मलबा ठाठरी शहर के पूरे बाजार क्षेत्र में फैल गया। बटोत-किश्तवाड़ एनएच 244 पर कुछ आवासीय घरों के अलावा कुछ खड़े वाहन भी मलबे में फंस गए। कई घंटे यातायात बंद रहा।
एसडीएम ठाठरी मसूद अहमद ने कहा, बादल फटने से काफी बड़ा भूस्खलन हुआ। हालांकि जहां घटना हुई सेना के गेट के पास वाले इलाके में आबादी काफी कम है। इसलिए कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। पूरे बाजार क्षेत्र में मिट्टी और मलबे के ढेर लग गए। सुबह 4 बजे से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
2017 में हुई थी भारी तबाही
20 जुलाई 2017 में ठाठरी शहर में बादल फटने से भारी तबाही हुई थी। इसमें जामिया मस्जिद के पास एक दर्जन ढांचे बह गए थे और कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें