फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: राजमार्ग पर शाम तक रोक कर रखे गए घाटी जाने वाले ट्रक

Thu, 23 Mar 2023 01:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए बुधवार को शाम तक ट्रकों की आवाजाही को बंद रखा गया। छोटे यात्री वाहनों के निकलने के बाद पुलिस ने उधमपुर में रोक कर रखे गए ट्रकों को घाटी की तरफ रवाना किया। रात से रोक कर रखे गए ट्रकों के चालकों को दिन भर परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दो दिन पहले राजमार्ग के बंद होने के कारण राजमार्ग पर यातायात फिर से प्रभावित हो गया है और इसको सुचारु करने के लिए पुलिस ने वाहनों को रोक रोक कर वाहनों को चलाना पड़ रहा है। सुबह के समय यात्री वाहनों को चलाया जा रहा है तो शाम व रात के समय ट्रकों को निकाला जा रहा है। मंगलवार रात को ही पुलिस ने ट्रकों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद उधमपुर में ट्रकों की कतार बढ़ती चली गई। बुधवार सुबह तक उधमपुर के जखैनी, रठियान, बट्टलबालियां, गरनई, फ्लाटा, मांड में सैकड़ों ट्रकों को रोक दिया गया था। चालक दोपहर तक घाटी की तरफ जाने की अनुमति मिलने का इंतजार करते रहे, लेकिन पुलिस ने ट्रकों को जाने नहीं दिया। इस दौरान छोटे यात्री वाहन दोनों तरफ चलते रहे। शाम करीब पांच बजे ट्रकों को भी घाटी की तरफ जाने की अनुमति दे दी गई। इसके बाद लंबी कतार में ट्रक घाटी की तरफ रवाना हो गए। रामबन के शेरबीबी इलाके में मार्ग तंग होने व फिसलन होने के कारण रामबन के विभिन्न हिस्सों में जाम की स्थिति बनी और इससे चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें