उधमपुर के साईं नाथ मंदिर में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
उधमपुर। देविका घाट पर स्थित साईं नाथ मंदिर में वीरवार को साप्ताहिक भंडारा आयोजित किया गया। इसमें काफी संख्या में स्थानीय और आसपास के श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के महंत मंगल दास ने कहा कि शहर-वासियों के सहयोग से यह भंडारा बीते करीब 35 साल से आयोजित किया जा रहा है। इसमेें भंडारे से पूर्व मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ किया जाता है और फिर इसके उपरांत दोपहर 12 बजे से लेकर शाम को 4 बजे तक भंडारा चलता है। उन्होंने कहा कि शहरवासियों के सहयोग और प्रभु इच्छा तक आगे भी यह भंडारा इसी तरीके से निरंतर जारी रखा जाएगा। संवाद