फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली की खस्ताहाल से वार्ड नंबर सात के लोग परेशान,

विज्ञापन
विज्ञापन
गली की खस्ताहाल से वार्ड
विज्ञापन

नंबर सात के लोग परेशान
- पिछले बीस साल से झेल रहें हैं परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर। क्षेत्र की मुख्य गली की खस्ता हालत को लेकर वार्ड नंबर सात के सुक्की करलाई क्षेत्र के लोगों ने इसकी अनदेखी को लेकर प्रशासन के प्रति कड़ा रोष जताया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पिछले करीब बीस साल से गली की मरम्मत का कार्य नही हुआ है जिसके कारण एक लंबे अर्से से लोग इससे होने वाली समस्याओं को झेल रहे हैं। कई बार संबधित विभाग सहित जिला प्रशासन को इस संबंध में अवगत करवाया गया है लेकिन अभी तक इसकी मरम्मत को लेकर कोई भी उचित कदम नहीं उठाया गया है। लोगों ने पूर्व विधायक पवन गुप्ता से मांग करते हुए तुरंत इस समस्या से क्षेत्रवासियों को निजात दिलाने का अपील की है। स्थानीय निवासी बाबू राम, कुलभूषण कुमार, जट्टू राम, बलवीर सिंह आदि ने बताया कि लगभग पिछले बीस सालों से क्षेत्र की मुख्य गली खस्ताहाल है। मौजूदा समय में गली की हालत इती ज्यादा खराब हो चुकी है कि गली के नाम पर सिर्फ कच्चा रास्ता ही देखने को मिलता है। उसमें भी जगह-जगह बडे गड्ढे बने हुए हैं। राहगीरों सहित दोपहिया वाहन चालकों को इससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बारिश के दिनों में पूरी गली में सिर्फ कीचड भर जाता है। फिसलन के कारण लोगों के लिए पैदल चलना भी दुश्वार हो जाता है। उन्होंने कहा कि लोगों को राहत दिलाने के तुरंत इसकी मरम्मत कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें