फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डीवाईएसएस क्लब ने जीता मैच

Sat, 30 Aug 2025 01:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
उधमपुर। खेल विभाग की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस आयोजित हैंडबाल मुकाबले में हिस्सा लेने वाली टीम व
विज्ञापन
खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि, हैंडबाल मुकाबला करवाया
विज्ञापन

उधमपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस की पूर्व संध्या पर खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद मिनी स्टेडियम में हैंडबॉल मैच करवाया गया।
यह मैच कारगिल शहीद क्लब और जिला युवा सेवा एवं खेल मिनी स्टेडियम हैंडबॉल क्लब के बीच खेला गया। डीवाईएसएस हैंडबॉल क्लब ने कारगिल शहीद क्लब को 16-11 से हराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला खेल अधिकारी रोमेश चंद्र मिश्रा उपस्थित रहे। उन्होंने राष्ट्रीय एकता में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह मेजर ध्यानचंद की विरासत और देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें