फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बली नाला में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के क्षतिग्रस्त हिस्से का डीसी ने किया निरीक्षण

Sun, 31 Aug 2025 01:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
उधमपुर। बली नाला क्षेत्र में हाईवे के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कार्य का जायजा लेने पहुंची ड
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) के बली नाला, उधमपुर स्थित प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर जिला उपायुक्त सलोनी राय ने शनिवार को मरम्मत किए गए हिस्से पर किए जा रहे भार परीक्षण का निरीक्षण किया। क्षतिग्रस्त हिस्से पर मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। उपायुक्त ने संबंधित एजेंसियों को वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए शीघ्र और सुरक्षित मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरंतर प्रयासों से, मौसम की स्थिति और सुरक्षा मंजूरी के अधीन, आवश्यक आपूर्ति और हल्के मोटर वाहनों (एलएमवी) के आवागमन की अनुमति देने के लिए राजमार्ग आंशिक रूप से खुलने की संभावना है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि संपर्क जल्द बहाल कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें