फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नए बस स्टैंड में सुविधाओं का अभाव, टिकट काउंटर एक माह से बंद

Sun, 18 Feb 2024 01:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू जाने के लिए टिकट के लिए दरबदर होते हैं अन्य राज्यो के यात्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। कारगिल हनुमान मंदिर के पास बने नए बस स्टैंड में सुविधाओं का अभाव है। टिकट काउंटर एक महीने से बंद है, जिस कारण उधमपुर से जम्मू की ओर जाने के लिए यात्रियों को टिकट लेने के लिए दरबदर होना पड़ता है। बस यूनियन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए करीब डेढ़ लाख रुपये की लागत से टिकट काउंटर बनाया था। लेकिन कुछ दिन तक सुविधा मिलने के बाद यह काउंटर एक माह से भी ज्यादा समय से बंद पड़ा है। हालांकि, स्थानीय दुकानदार व यात्री कई बार बस यूनियन के समक्ष समस्या को उठा चुके हैं, लेकिन आज तक समाधान नहीं हो सका है।


दुकानदार संजय कुमार ने बताया कि बस स्टैंड पर यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए टिकट काउंटर बनाया गया था, ताकि जम्मू जाने के लिए यात्रियों को टिकट मिल सके। साथ ही बसों सहित समय की जानकारी भी मिलनी थी। लेकिन जब से काउंटर बंद है तब से यात्रियों को परेशानी आ रही है।
विज्ञापन




एजेंट काउंटर में बैठा हो तो अन्य राज्यों के यात्रियों को आसानी से जानकारी मिलती है। कुछ दिनों तक टिकट काउंटर चला और उधमपुर से जम्मू की ओर जाने वाले यात्रियों को इसी काउंटर से टिकट दी गई। इसके बाद बंद हो गया। ऐसे में यात्री काफी परेशान हैं।
- अजय शर्मा, यात्री



अगर बस स्टैंड में यूनियन की ओर से पैसे खर्च कर टिकट काउंटर बनाया गया है तो इसका इस्तेमाल किया जाए। जब टिकट काउंटर खोला गया था तो उस समय यूनियन के कई पदाधिकारी भी मौजूद थे। लेकिन अब कोई सुध नहीं ले रहा है।
वीरू, यात्री



बाहरी राज्यों से कई यात्री यहां आते हैं। उन्हें जम्मू जाने के लिए टिकट लेनी होती है तो दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि टिकट काउंटर बंद होने के साथ साथ उसके आसपास भी कोई अन्य सुविधा नहीं है। यूनियन जल्द टिकट काउंटर को खोले।
विज्ञापन

- महेंद्र सिंह, यात्री

बस स्टैंड पर बिजली और पानी की सुविधा नहीं है, जिस कारण टिकट काउंटर को बंद करना पड़ा। प्रशासन की ओर से उन्हें अस्थायी तौर पर एमएच चौक में टिकट काउंटर दिया गया है। अब वहां से जम्मू के लिए टिकट काटी जा रही हैं। जैसे ही स्टैंड पर लाइट व पानी की सुविधा मुहैया होगी वैसे ही टिकट काउंटर को सुचारू कर दिया जाएगा।
- गुरदीप सिंह, प्रधान, डीलक्स बस यूनियन, उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें