नशा तस्करी का सीन ठकरां में कुर्क किया गया मकान।
उधमपुर। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68 (एफ) के तहत नशा तस्करी के आरोपी संजय कुमार की लगभग 70 लाख रुपये मूल्य की चल और अचल संपत्ति मंगलवार को कुर्क की। आरोपी संजय कुमार निवासी काह फलाटा के खिलाफ थाना रेहंबल में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज हे। कुर्की की गई संपत्तियों में काह फलाटा - सीन ठंकरां स्थित खसरा संख्या 852 भूमि पर आवासीय भवन, ईको कार, ऑटो और दो स्कूटी शामिल हैं। जांच अधिकारी की ओर से एनडीपीएस अधिनियम के तहत चल रही कार्यवाही के तहत कुर्की का आदेश जारी किया गया। संवाद