फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: हत्या के आरोप में हिरासत में लिए दो भाइयों में से एक फरार

Wed, 04 Sep 2024 03:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
22 अगस्त को शाहपुर के नीली गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में घर से मिला था महिला का शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। मजालता पुलिस स्टेशन से मंगलवार को एक हत्या के आरोप में पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए दो आरोपियों में से एक फरार हो गया है। आनन-फानन में पुलिस ने बट्टल, मनवाल व धार रोड पर कई जगह नाके लगाकर अभियान भी चलाया, लेकिन अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली है।
जानकारी के अनुसार 22 अगस्त को मजालता थाना क्षेत्र के अंतर्गत शाहपुर के निली गांव में कमलो देवी का शव उसके ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया था। परिजनों ने महिला की हत्या की आशंका जताई थी। इसके बाद पुलिस ने इसी गांव के रहने वाले दो भाइयों को हत्या के आरोप में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।
विज्ञापन

मंगलवार को अमजद उर्फ चिटू शौच के बहाने थाने के अंदर बने शौचालय की दीवार फांदकर फरार हो गया। आनन-फानन में पुलिस ने बट्टल, मनवाल व धार रोड पर कई जगहों पर नाके लगाकर अभियान भी चलाया, लेकिन अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली है।
विज्ञापन


युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। वह शौच के बहाने शौचालय की दीवार फांद कर थाने से फरार हो गया है। मामले की जांच जारी है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। फरार आरोपी की भी तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
- मंजीत सिंह, एसडीपीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें