फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur: आज नगर परिषद अध्यक्ष की कुर्सी के लिए फ्लोर टेस्ट, भाजपा ने झोंकी ताकत

Thu, 22 Sep 2022 12:44 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर

सार

कठुआ नगर परिषद की घटना से सबक लेकर भाजपा ने उधमपुर नप की कुर्सी बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा ने व्हिप जारी किया। नगर परिषद उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा को भाजपा ने व्हिप प्रमुख बनाया है।
विज्ञापन
Udhampur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उधमपुर में आज नगर परिषद के अध्यक्ष की कुर्सी के लिए फ्लोर टेस्ट होना है। कठुआ नगर परिषद की घटना से सबक लेकर भाजपा ने उधमपुर नप की कुर्सी बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने बुधवार को उधमपुर नप अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव में शामिल भाजपा के पार्षदों को पार्टी कार्यालय जम्मू बुलाया और उन्हें पार्टी के खिलाफ न जाने को कहा। इस दौरान भाजपा ने व्हिप जारी किया। आज नप में शक्ति परीक्षण होना है।
विज्ञापन


इस समय उधमपुर नप में स्थिति ठीक वैसी ही है, जैसी पिछले महीने कठुआ नगर परिषद की थी। वहां क्रॉस वोटिंग होने के कारण भाजपा को नप अध्यक्ष की कुर्सी गंवानी पड़ी थी। इसी घटना से सीख लेते हुए भाजपा उधमपुर में गलती दोहराना नहीं चाहती। यहां भी हालात बिगड़ते देख जम्मू कश्मीर भाजपा ने उधमपुर नप का मामला सुलझाने के लिए कमान अपने हाथ में ली है।

बीते सोमवार देर शाम को अपनी ही पार्टी के अध्यक्ष को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाने में शामिल भाजपा के चार पार्षदों को पार्टी की अनुशासन समिति ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था। साथ ही उनसे दो दिन में जवाब देने को कहा गया। बुधवार को नप अध्यक्ष डॉ. जोगेश्वर गुप्ता सहित उनके समर्थक पार्षदों व चारों बागी पार्षदों को पार्टी के उच्चाधिकारियों ने बैठक के लिए जम्मू कार्यालय बुलाया। सभी पार्षद सुबह करीब 11 बजे बैठक में पहुंच गए।
विज्ञापन


सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना, पूर्व मंत्री शक्ति सिंह परिहार और पूर्व उप मुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता ने सभी 11 पार्षदों के साथ बैठक की। इस दौरान बागी पार्षदों को अविश्वास प्रस्ताव से खुद को अलग करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद तीनों नेताओं ने दो-दो पार्षदों को बारी बारी से अपने कार्यालय में बुलाकर बातचीत की। बागी पार्षदों को चेतावनी दी गई कि अगर उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव से खुद को अलग नहीं किया तो कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान व्हीप जारी किया गया। शाम करीब चार बजे सभी पार्षद उधमपुर की तरफ लौट गए।

सभी पार्षदों को बैठक में मौजूद रहने के निर्देश

नगर परिषद उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा को भाजपा ने व्हिप प्रमुख बनाया है। जम्मू से बैठक में हिस्सा लेकर लौटने के बाद खालसा ने भाजपा के सभी पार्षदों को व्हिप जारी किया है। इसमें लिखा है कि नगरपालिका अधिनियम 2000 की धारा 18(ए) के अनुसार, और जैसा कि अध्यक्ष भाजपा द्वारा निर्देशित किया गया है कि सभी भाजपा पार्षदों को नप अध्यक्ष के खिलाफ पेश किए अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ मतदान करना है। सभी पार्षद नप कार्यालय में निर्धारित विशेष बैठक में सुबह 11 बजे उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें