फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तीन दुकानों में आग लगने से सामान राख

Sat, 20 Jul 2024 06:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोंगरी ब्लॉक की लड्डा बी पंचायत के चनोन कोठरी गांव की में देर रात की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर/पंचैरी। मोंगरी ब्लाॅक के लड्डा बी के वार्ड छह चनोन कोठरी गांव देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से तीन कच्ची दुकानों में आग लगने से पूरा सामान जल गया है। यह तीन दुकानें छह कमरों में बनी थीं। इनमें फुटवियर स्टोर, ग्राॅसरी स्टोर, आटा चक्की और कंप्यूटर रूम था।
विज्ञापन

यह सभी दुकानें उत्तम सिंह पुत्र वकील सिंह की हैं। पूर्व सरपंच देसराज ने बताया कि घटना देर रात करीब साढ़े तीन बजे की है। लोगों ने आग लगने की जानकारी दी। दुकान से आग की लपटें उठते देख लोगों ने उनके मालिक को सूचित किया और साथ ही आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। लेकिन, दुकानों में लड़की का ज्यादा सामान होने से आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। दुकानदार से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस घटना में 40 से 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल, अभी आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पूर्व सरपंच ने सरकार और प्रशासन से पीड़ित को उचित मुआवजा देने की अपील की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें