फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: वेतन बढ़ाने सहित लंबित मांगों को किया जाए पूरा

Mon, 16 Sep 2024 06:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह पार्क में मध्याह्न भोजन बनाने वाले रसाइयों ने बैठक कर उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के शहीद भगत सिंह पार्क में रविवार को मध्याह्न भोजन बनाने वाले रसोइयों की एक बैठक हुई। इसमें उन्होंने वेतन बढ़ाने सहित अन्य लंबित मांगों को पूरा करने की मांग उठाई।
अनिता कुमारी ने बताया कि वेतन बढ़ोतरी की मांग काफी पुरानी है, लेकिन अभी तक सरकार ने कोई संज्ञान नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि डेलीवेजरों की सरकार अनदेखी कर रही है। कुछ रसोइए 30 साल से ज्यादा का समय से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक स्थायी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा वेतन से परिवार का खर्च चलाना मुश्किल है। सरकार की ओर से 30 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मिलते है। लेकिन, किराया के रूप में 50 रुपये खर्च हो जाते हैं। उन्होंने सरकार से जल्द सुध लेने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें