चिनैनी। लाटी तहसील के कथल गांव से बुधवार को एक मादा तेंदुए का शव मिला है। सूचना के बाद पहुंची वन्य जीव विभाग की टीम ने पोस्टमार्टम के बाद शव का संस्कार कर दिया। लाटी तहसील में बुधवार सुबह लोगों ने तेंदुए का शव देखा, जिसके बाद वन्य जीव विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंची टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर संस्कार कर दिया। वन्य जीव विभाग के रेंजर महेश अबरोल ने बताया कि यह मादा तेंदुआ थी और इसकी उम्र करीब साढ़े तीन साल है। संवाद