फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: संगूर चौक पर जय भोले भंडारी सेवा दल ने लगाया पांचवां लंगर

विज्ञापन
लंगर का शुभारंभ करने पहुंचे कांग्रेस के सीनियर नेता सुमित मगोत्रा साथ में खड़े अन्य।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। जय भोले भंडारी सेवा दल ने जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित संगूर के पास बुधवार को अमरनाथ यात्रियों के लिए लंगर लगाया। इसका शुभारंभ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुमित मगोत्रा ने किया। दल के सदस्यों ने मगोत्रा का स्वागत किया। दल के सदस्यों ने बताया कि वे बिहार के छपरा से आकर यहां पर लंगर लगाते हैं। यह उनका पांचवां लंगर है। पहले यह लंगर छोटा होता था लेकिन बाबा की कृपा से अब यह लंगर विशाल हो गया है। उन्होंने बताया कि लंगर में देसी घी से लीटी-चोखा, जलेबी, रसगुल्ला, पूड़ी-कचौड़ी के साथ जम्मू के पारंपरिक व्यंजन तैयार किए गए हैं। इन्हें भोले बाबा के भक्तों को परोसा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें