फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 22वें दिन 32 लाख की बिकी कोकून

Fri, 12 Jul 2024 04:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेशम विकास विभाग के कार्यालय में कोकून मंडी जारी
विज्ञापन

13 जुलाई को होगा समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। रेशम विकास विभाग उधमपुर के कार्यालय परिसर में कोकून मंडी जारी है। वीरवार को 22वें दिन करीब 184 कीट पालकों ने भाग लेकर 8029.650 किलोग्राम कोकून बेची है। इससे इससे उन्हें 32.13 लाख रुपये की आय हुई है। वीरवार को मंडी में कोकून का उच्चतम मूल्य 1380 रुपये और न्यूनतम मूल्य 1200 रुपये रहा। वीरवार तक कुल 166221.540 किलो कोकून बेची गई है, जिससे कीट पालकों को 6.50 करोड़ की आय हुई है।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारी ने बताया कि उधमपुर में कोकून मंडी 19 जून को शुरू हुई थी और इन 22 दिनों में अब तक लगभग 4 हजार कीट पालकों की साढे 6 करोड़ रूपये की कोकून यहां बिक चुकी है। मंडी का समापन 13 जुलाई को होगा, इसलिए जो कीट पालक अभी शेष रह गए हैं वो इन दो दिनों में यहां आकर अपनी कोकून बेचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें