भंडारकुट में नहाने के दौरान आ गए थे बहाव की चपेट में
लगातार तीसरे दिन सुबह से शाम तक चला तलाशी अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। जिले के भंडारकुट में चिनाब में डूबे दो किशोरों का बुधवार को भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। तीसरे दिन पुलिस और एसडीआरएफ की ओर से तलाशी अभियान सुबह से शाम तक चलाया गया है, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है।
यह दोनों एक अन्य दोस्त के साथ नदी में नहाने गए थे। इस दौरान पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गए थे। बाद में सूचना के बाद नदी में राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया था, जो बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा।
उधर, दोनों किशोरों के घरों में मातम पसरा है।