किश्तवाड़। भंडारकुट के पास चंद्रभागा (चिनाब) में नहाते समय डूबे दोनों किशोरों की तलाश छह दिन बाद भी जारी रही। हालांकि देर शाम तक कुछ पता नहीं चला।
मंगलवार को एसडीआरएफ, रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्य और पुलिसकर्मी चिनाब के किनारे दोनों नाबालिगों की तलाश करते रहे। इस दौरान परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। उन्हें लग रहा था कि कहीं चिनाब के किनारे किसी जगह फंसे हों, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। संवाद