किश्तवाड़। सड़कों पर सार्वजनिक सुरक्षा बनाए रखने के लिए जिला पुलिस ने शनिवार को एक अभियान चलाते हुए ओवरलोडिंग व नियमों का उल्लंघन करने पर छह चालकों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी अब्दुल क्यूम के निर्देश पर डीएसपी मुख्यालय डॉ. ईशान गुप्ता की देखरेख में यातायात पुलिस एनएचडब्ल्यू के साथ एक टीम ने प्रमुख स्थानों पर शनिवार को नाके लगा कर वाहनों की जांच की। इस दौरान बस (जेके02बीएफ4758), क्रूजर (जेके177075), मिनी बस (जेके06-0767), मिनी बस (जेके17-5682), टाटा सूमो (जेके06-2536) और मिनी बस (जेके06-0518) में क्षमता से अधिक सवारियां मिलीं। इस पर पुलिस ने तुरंत उक्त वाहनों के चालकों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही एसएसपी ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी है। संवाद