किश्तवाड़। शहर के एक रेस्तरां में शनिवार देर रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिवार के हवाले कर दिया। मृतक की पहचान ओम प्रकाश शर्मा निवासी शांडरी कुंतवाड़ा किश्तवाड़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह दोस्तों के साथ रात को रेस्तरां में आया था। उसकी मौत के बाद दोस्त भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद