फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सरकूट से सरथल के लिए यात्रा रवाना

Mon, 15 Jul 2024 03:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जयकारों से गूंजा क्षेत्र, यात्रा से पहले लोगों ने हवन में डाली आहुतियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। जिले की प्रसिद्ध तीन दिवसीय सरकारी यात्रा श्री अष्टादश भुजा माता सरथल देवी किश्तवाड़ के गौरी शंकर मंदिर सरकूट से सरथल के लिए रविवार को रवाना हुई। इस दौरान पारंपरिक वाद्य यंत्रों के बीच भजनों और जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। सरकूट मंदिर में पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष वकार रसूल ने भी यज्ञ में आहुति डाली और माता रानी के दर्शन किए।
यात्रा सरकूट गौरी शंकर मंदिर में हवन के बाद रवाना हुई। इसमें बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इससे पहले क्षेत्र में शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रसाद और शरबत के स्टाल भी लगाए गए। माता की थाली व खटोले के साथ शोभायात्रा मंदिर से आरंभ होकर चौगान मैदान, डाकबंगला चौक, शहीदी मजार और बस स्टैंड पहुंची। संजीव परिहार उपाध्यक्ष सरथल देवी ट्रस्ट ने माता की थाली उठाई। बस स्टैंड से भक्त बसों और अन्य वाहनों से सरथल देवी मंदिर पहुंचे, जहां पर सरथल के लोगों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। सोमवार को सुबह मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ किया जाएगा। यात्रा के सरथल पहुंचने के बाद पूरी रात जागरण हुआ, जिसमें गायकों मां की महिमा का गुणगणन किया। हर वर्ष मंदिर में सरथल माता प्रचार समिति ट्रस्ट की ओर से जगराते का आयोजन किया जाता था। इस बार जगराता माता की यात्रा के दिन ही रखा गया है, ताकि बड़ी संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन और पुलिस की पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। गौरतलब रहे कि सरथल देवी क्षेत्र की कुल देवी हैं। हर साल ऐतिहासिक यात्रा का आयोजन श्री सरथल देवी ट्रस्ट द्वारा ट्रस्टी डॉ. कर्ण सिंह और ट्रस्ट के चेयरमैन विक्रमादित्य सिंह के संरक्षण में किया जा रहा है। यात्रा में उपायुक्त डॉ. देवांश यादव, एसएसपी अब्दुल क्यूम, पूर्व मंत्री सुनील कुमार शर्मा, एएसपी पवन शर्मा , डीएसपी मुख्यालय ईशान गुप्ता और सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष प्रो. सुरेंद्र सेन, विहिप अध्यक्ष हंसराज भुत्याल और उपाध्यक्ष श्री सरथल देवी ट्रस्ट संजीव परिहार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें