फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: किश्तवाड़ से पाडर तक लग रहे मां चंडी के जयकारे, भवन पर लग रही कतारें

Sun, 28 Jul 2024 03:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसिद्ध मचैल यात्रा जारी, तीसरे दिन दर्शन के लिए पहुंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। मां चंडी के जयकारों से पाडर सहित पूरा किश्तवाड़ गूंज रहा है। बड़ी संख्या में प्रदेश सहित अन्य राज्यों से श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। तीसरे दिन शनिवार को मंदिर के बाहर दर्शन के लिए दिनभर कतारें लगी रहीं।
यात्रा शुरू होते ही माता के दरबार में दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस दौरान पूजा-अर्चना कर परिवार सहित प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। यात्रा के संबंध में जिला प्रशासन की तरफ से विशेष प्रबंध किए गए हैं। पर्यटन विभाग की ओर से जागरण का आयोजन किया गया है, जिसमें स्थानीय कलाकार मां की महिमा का गुणगान कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंदिर दरबार के साथ ही लंगर की सुविधा दी गई है। लंगर 13 अप्रैल से उधमपुर के अरोड़ा ब्रदर्स की तरफ से लगाया गया है। इसके अलावा भी यात्रा मार्ग पर विभिन्न संगठनों की ओर से लंगर लगाए गए हैं, जिनका श्रद्धालु लाभ उठा रहे हैं। उधर, किश्तवाड़ जिला मुख्यालय के समीप शालीमार नामक स्थान पर भी डोगरा समिति की तरफ से रविवार से लंगर की शुरुआत होगी।
विज्ञापन

अब तक करीब 2693 लोगों ने मां चंडी के दर्शन किए हैं। 25 जुलाई को 1182 और 26 जुलाई को 1605 यात्रियों ने मां के दरबार में शीश नवाया है। इनमें 620 पुरुष, 669 महिलाएं, 313 बच्चे और तीन साधू शामिल हैं। शनिवार को भक्तों की संख्या 2758 पहुंच गई है। शनिवार को भी किश्तवाड़ जिला मुख्यालय से होते हुए करीब 100 से अधिक वाहन रवाना हुए हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों को बिना पंजीकरण यात्रा न करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें