फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: हेरोइन के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

Mon, 16 Sep 2024 06:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। पुलिस ने दो कुख्यात नशा तस्करों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। किश्तवाड़ थाना प्रभारी के नेतृत्व में शालीमार के पास एक नाका लगाया था। इस दौरान टीम ने निरीक्षण से बचने की कोशिश कर रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखा। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया। उनके कब्जे से पांच ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान तौहीम हुसैन निवासी उमर मस्जिद और सुहैल अहमद निवासी बांदेरना किश्तवाड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें