किश्तवाड़। पुलिस ने हेरोइन के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान मुदस्सिर हुसैन निवासी ठाकराई व वर्तमान में वस्सर कुंड मोहल्ला किश्तवाड़ और हारिस हुसैन निवासी कोटवाल मोहल्ला किश्तवाड़ के रूप में हुई है। एसएसपी अब्दुल कयूम ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस ने दबिश देकर कुख्यात नशा तस्कर मुदस्सिर हुसैन के आवास से 32900 रुपये की नकदी और एल्यूमीनियम पन्नी के साथ छह ग्राम हेरोइन बरामद की। वहीं, शाम के समय पीपी शालीमार के एक गश्ती दल ने सरथल मोड़ किश्तवाड़ के पास से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। उसके पास से दो ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद