फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: किश्तवाड़ में ऑनलाइन ठगी का मामला सुलझाने का दावा

Thu, 16 May 2024 01:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने बरामद किए 1.64 लाख रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। जम्मू-कश्मीर पुलिस की साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन यूनिट जिला किश्तवाड़ ने एक बार फिर एक ऑनलाइन ठगी के मामले को सुलझाने का दावा किया है। इस दौरान 164460 रुपये की राशि बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार इस संबंध में रेनू देवी नामक महिला की शिकायत मिली थी। इसमें बताया था कि उसे अल्ट्राटेक सीमेंट की खरीद के संबंध में एक लिंक प्राप्त हुआ। इसके बाद, उसने लगातार पैसे भेजे और उससे 215000 की धोखाधड़ी हुई। तत्काल शिकायत की जांच के दौरान साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने 164460 रुपये की राशि बरामद कर ली। साल भर में साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन यूनिट किश्तवाड़ की टीम को ऑनलाइन ठगी के संबंध में कई रिपोर्टें मिलीं हैं। इसके तहत 880906 रुपये की सफलतापूर्वक बरामदगी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस की जनता से सतर्क रहने की अपील
पुलिस ने आम जनता से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों की तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 या सीसीआईयू इकाई किश्तवाड़ 9103416100, पीसीआर किश्तवाड़ 9906154100, 9103454100 पर रिपोर्ट करने की अपील की है। पुलिस नागरिकों को शिकायत दर्ज करने के लिए भी प्रोत्साहित करती है। खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन के लिए www.cybercrime.gov.in और www.ceir.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें