किश्तवाड़। जिले से एक मरीज को डोडा लेकर जा रही एंबुलेंस (जेके17ए-2776) रविवार देर रात अनियंत्रित हो कर कांदनी में सड़क से लुढ़क गई। हादसे में एंबुलेंस चालक और एक मरीज घायल हुआ है। उन्हें तुंरत ठाठरी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर उनका उपचार जारी है। चालक की पहचान एजाज अहमद निवासी बादात और महिला मरीज हिना रियाज निवासी प्रानिल डोडा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद