उधमपुर। उधमपुर-रामनगर सड़क मार्ग पर पड़ते किडमू क्षेत्र में एक खोखे को चोरों ने निशाना बनाया। चोर खोखे से एक रसोई गैस सिलिंडर, खाने-पीने का सामान सहित एक हजार रुपये की नकदी ले गए। इस संदर्भ में पूर्व पंच ज्योति प्रकाश ने बताया कि इसी खोखे से यह अपने परिवार का पालने पोषण करता था। चोरों ने खोखे पर लगे ताले को नट खोलने वाले पाने के साथ तोड़ा।उन्होंने कहा कि जो बाहरी क्षेत्रों से फेरी लगाने आते हैं उन पर प्रशासन की ओर से प्रतिबंध लगाया जाए। वह पुलिस प्रशासन से यही मांग करते हैं कि चोरों को जल्द से जल्द पकड़ कर उनका सामान व नकदी वापस दिलाई जाए।