मजालता। कबीर सभा की बैठक में चर्चा करते हुए पदाधिकारी। संवाद
मजालता। तहसील मजालता के कबीर मंदिर में मंगलवार को कबीर सभा की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता सभा के प्रधान चरण दास ने की। इसमें विशेष समाज सुधार के लिए अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा हुई। बैठक में युवाओं को अच्छी शिक्षा, अच्छे संस्कार, बुरी आदतों ब नशाखोरी से परहेज और पढ़ा लिखा कर अच्छे रोजगार हासिल करने के प्रति जागरूक किया गया। कबीर मंदिर की विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए पूर्व बीडीसी चेयरपर्सन ब्लॉक मजालता कैप्टन दीनानाथ भगत ने बताया कि कबीर मंदिर के साथ बनाए जाने वाले कमरों के अधूरे काम को पूरा करने के लिए 4.30 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर चेयरमैन जिला विकास परिषद लाल चंद को भेज दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द फंड जारी होगा और कमरों के अधूरे पड़े काम को जल्द पूरा किया जाएगा। बैठक में ज्ञानचंद, जोगिंदर कुमार, श्यामलाल, रतन चंद, गुड्डू देवी आदि मौजूद थे।