फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जोहनू तंधाल सड़क पर 27 लाख से बिछेगी तारकोल

Wed, 24 Jul 2024 04:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। ब्लाॅक जगानू में जोहनू-तंधाल सड़क की हालत सुधारने के लिए जल्द ही तारकोल बिछाई जाएगी। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग की ओर की तरफ से 27 लाख का टेंडर जारी किया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़क पर तारकोल बिछाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे स्थानीय व आसपास के सैकड़ों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा और उनकी आवाजाही को लेकर पेश आने वाली परेशानियां दूर होंगी।
विज्ञापन

स्थानीय सुरजीत सिंह, कुलविंदर सिंह, राजू और मोहम्मद सदीक ने बताया कि इस सड़क की हालत काफी समय से खराब है।इस कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पड़े गड्ढों के चलते हर समय हादसों का डर बना रहता है। इसलिए, वह लंबे समय से मरम्मत की मांग कर रहे थे। अब प्रशासन की तरफ से इस सड़क को बनाने का प्रयास शुरू किया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें