फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजडम हाउस ने जीती किक्रेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
मैच शुरू करवाते आयोजन। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। हायर सेकेंडरी स्कूल गढ़ी में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान क्रिकेट का फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें विजडम हाउस ने 10 रनों से प्रतिद्वंद्वी को परास्त कर मुकाबला जीत लिया। शानदार प्रदर्शन करने वाले नौवीं के छात्र आकाश को आल राउंडर का खिताब दिया गया। इसके साथ ही टीम कैप्टन पृथ्वी राज सिंह (कक्षा बारहवीं)को शानदार कप्तानी सहित गौरव (कक्षा बारहवीं) को शानदार गेंदबाजी का पुरस्कार दिया गया। स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू के सांस्कृतिक अधिकारी सुरजीत सिंह इस अवसर पर मुख्य अतिथि थे। उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों से बातचीत की और उन्हें समग्र विकास के लिए पढ़ाई सहित खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि किसी भी मैच में भाग लेते वक्त उसे टीम भावना से खेलना चाहिए। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील शर्मा की देखरेख में किया गया था। उन्होंने बताया कि आयोजित स्पोर्ट्स मीट में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को स्कूल के वार्षिक दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। मुकाबले में राहुल देव सिंह व केवल कृष्ण ने अंपायर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें