फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिट इंडिया के तहत पुलिस कर्मियों ने निकाली पैदल यात्रा

विज्ञापन
उधमपुर से पटनीटाप तक पैदल यात्रा निकालते लोग। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। उधमपुर पुलिस की ओर से स्वच्छ भारत व स्वस्थ भारत अभियान को बढ़ावा देने के लिए चिनैनी से पटनीटाप तक 22 किमी की पैदल यात्रा (वाकेथान)का आयोजन किया गया। एसएसपी राजीव पांडेय की देखरेख में आयोजित पैदल यात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे के बुरे प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ स्वच्छ और फिट भारत अभियान को बढ़ावा देने का भी संदेश दिया गया। इसके अलावा लोगों को तनाव मुक्त जीवन जीने और अपने पेशेवर कर्तव्यों के साथ अपने परिवारों के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। जिसमें अतिरिक्त एसपी उधमपुर राजिंदर कटोच सहित पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारियों के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों व नागरिक समाज के प्रतिनिधियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने पर्यटन स्थल पटनीटाप और उसके आसपास के क्षेत्रों में एक बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया और पर्यटन स्थलों को साफ-सुथरा रखने के साथ-साथ पर्यावरण को प्लास्टिक कचरे के दुष्प्रभाव से मुक्त रखने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में इंस्पेक्टर परमजीत सिंह, एसएचओ चिनैनी, इंस्पेक्टर मोहम्मद अमीन, एसएसबी / सीआरपीएफ / सशस्त्र पुलिस के अधिकारियों के अलावा केवी और आसपास के स्कूलों के छात्रों सहित गंडोला सेवा के अधिकारियों ने भी इस अभियान में भाग लिया। सुरक्षाबलों और अन्य प्रतिभागियों के उत्साह को देखते हुए, विभिन्न राज्यों और स्थानीय पर्यटकों ने भी इस अभियान में हिस्सा लिया और भारत को फिट, स्वच्छ रखने और सिंगल यूज प्लास्टिक के कचरे से मुक्त रखने के लिए जिला पुलिस की पहल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें